दतिया नगर: झांसी में छापे जा रहे थे नकली नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों में एक दतिया के ग्राम बरचोरी का रहने वाला
उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें भिंड और दतिया के दो-दो युवक शामिल हैं। इनसे ढाई लाख रुपये के 500 के नकली नोट और नोट छापने वाली मशीन भी जप्त हुई है। गिरोह के सरगना के पिता और भाई मध्य प्रदेश पुलिस में ग्वालियर व शिवपुरी में पदस्थ हैं।