जबलपुर: सात समंदर पार से दोस्ती, युवती से हुई पौने दो लाख रुपये की ठगी, हनुमानताल थाने में मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती करना जबलपुर की एक युवती को काफी महंगा पड़ गया। हनुमानताल थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला निवासी पीड़िता के साथ 'विदेशी दोस्त' ने पौने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए युवती की पहचान ईनो चुन्हा नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए। ठग ने खुद को विदेशी बताकर