प्रतापगंज: गोल चौक की सरकारी ज़मीन से 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने का आदेश
प्रतापगंज अंचल प्रशासन ने भवानीपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत गोल चौक स्थित सरकारी भूमि पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अंचलाधिकारी विकास ने एसडीएम विनय कुमार के निर्देश पर बुधवार को आम सूचना जारी कर सभी अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। जारी सूचना में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा क