मुरैना शहर की संजय कॉलोनी से अवैध शराब बिक्री का कथित वीडियो आज दोपहर शोसल मिडिया पर वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में आटा चक्की की दुकान से देशी और विदेशी शराब खुलेआम बेचे जाने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आते ही आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।