गाज़ीपुर: गाजीपुर में कांग्रेस ने दलित बस्ती में बच्चों को कापी-पेन बांटकर मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती
गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न B.R.अंबेडकर की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई।कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया।कार्यक्रम के बाद कांग्रेसनेताओं ने फुल्लनपुर गांव की दलित बस्ती में बच्चों को कापी और पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरुक किया।