गोपालगंज: चैनपट्टी गांव के पास पुलिस ने बस से एक युवक को 24 बियर के साथ गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश
नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप पुलिस ने यूपी से आ रही एक बस को रोककर जब तलाशी ली तो बस में सवार एक यात्री के पास से बैग में 24 केन बीयर बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपित पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार निवासी रंजन कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया।