गोपालगंज: खरगौली बांध के पास पुलिस ने दो बाइक सवार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 153 लीटर शराब की बरामद
जादोपुर थाना क्षेत्र के खरगौली बांध के समीप से पुलिस ने दो बाईक सवार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित के पास से 153 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी जादोपुर थाना प्रभारी मोहन कुमार निराला ने दी।