गोपालगंज: सिवान में पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के कारण कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक, ऑटो बना सहारा
सिवान में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सिवान की तरफ जाने वाली सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में गोपालगंज बस स्टैंड से सिवान के लिए लोग ऑटो पर सवार होकर जा रहे हैं।