फुलवरिया: कोयलादेवा गांव में दो दिन पहले हुई चोरी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव में बीते सोमवार की रात एक घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ली। मामले को लेकर गृह स्वामी मुमताज अली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई।