कोलारस: कोलारस में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने भी लगाई फांसी
शिवपुरी जिले के कोलारस थानां क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दुखद तरीके से हुआ है। पहले प्रेमी की परिजनों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और अब उसी सदमे में प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महज तीन दिन के भीतर हुई दो मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है।