मेरठ: परतापुर में मासूम पर जानलेवा हमला करने वाले दबंग 3 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर, मासूम के पिता को धमकी दे रहे हैं
Meerut, Meerut | Jun 19, 2026 मेरठ के परतापुर क्षेत्र के सोलाना गांव में तीन दिन पहले दबंगों ने एक मासूम पर हमला करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी दबंगों ने बुरी तरह से पीटा था जिसके चलते मासूम आज भी अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है हालांकि थाना पुलिस ने दबंगों पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन 3 दिन भी जाने के बाद भी दबंग खुले घूम रहे हैं