पत्थलगांव: प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों के लिए ₹8 लाख की राशि स्वीकृत
कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम राजाआमा निवासी स्व. जगदेव सिदार का बांध के पानी में डूबने से 01 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी श्रीमती हीरा बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थि