डेहरी: रोहतास साइबर थाना की तत्परता से ₹1.37 लाख रुपये वापस मिले
Dehri, Rohtas | Apr 28, 2026 रोहतास साइबर थाना की तत्परता से 1.37 लाख रुपये वापस । मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे पुलिस ने जानकारी दी कि रोहतास साइबर थाना द्वारा त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 1,37,100 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।