भगवानपुर: पीएचसी में मरीज के परिजनों और गार्ड के बीच कहासुनी, कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल।
भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे मरीज के परिजनों और पीएचसी के गार्ड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक पीएचसी प्रभारी अस्पताल नहीं पहुंचे थे।