बुरहानपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर रेणुका पुलिस लाइन में सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पुलिस फोर्स को सीपीआर देने के उचित तरीके के संबंध में जानकारी दी।एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कि किसी भी घटना, दुर्घटना में या अचानक से बेहोश होने वाले व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के रूप में सीपीआर दिए जाने से व्यक्ति की जान बच सकी है ।