रोहतक: दंगा कानून व्यवस्था के लिए परेड का आयोजन, पुलिस अधिकारी रहे मौजूद, स्थिति से निपटने का अभ्यास
Rohtak, Rohtak | Nov 3, 2025 रोहतक पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था की विकट परिस्थिति से निपटने के लिए लॉ एंड आर्डर कम्पनी को पुलिस लाईन में अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई। जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी-डंडा चार्ज, केन-शील्ड, धकेल पोजीशन आदि का बारीकी से अभ्यास कराया गया है।