संपतचक: गौरीचक के पास मुख्य सड़क पर कई दिनों से पड़ी ट्रक भर मिट्टी से बढ़ा खतरा
संपतचक पावर ग्रिड गौरीचक के पास पटना-गया मुख्य सड़क पर कई दिनों से एक ट्रक मिट्टी गिराकर छोड़ दी गई है,जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली मिट्टी के कारण प्रतिदिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्री टोला, जैवर, शिवचक समेत कई गांवों के हजारों लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।