देहरादून-मसूरी रोड पर शिव मंदिर से आगे एक स्कूटी करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद रात के अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी इलाके में एसडीआरएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला।
तकनीकी उपकरणों की मदद से घायल को स्ट्रेचर पर बांधकर खाई से बाहर लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान ऋषिकेश निवासी 36 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ।
#Dehradun #MussoorieRoad #SDRF #RescueOperation #Uttarakhand #BreakingNews #Accident #Police #EmergencyResponse #PahadSamachar