बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी और अन्य आरोपों पर खुली बहस की चुनौती दी थी।
गणेश गोदियाल तय समय पर प्रेस क्लब पहुंचे और करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। उनके सामने हेमंत द्विवेदी के नाम की एक कुर्सी भी लगाई गई, लेकिन वह खाली ही रही।
गोदियाल ने इसे चुनौती से पीछे हटना बताते हुए कहा कि जनता के सामने सवालों के जवाब देने से बचा जा रहा है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपने आरोप दोहराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को खुली बहस की चुनौती देकर खुद गायब हो गए BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, गोदियाल प्रेस क्लब में करते रहे इंतजार
#Uttarakhand #BKTC #Badrinath #Kedarnath #HemantDwivedi #GaneshGodiyal #Dehradun #PressClub #PoliticalNews #PahadSamachar