अंबाह: श्री टेकचंद जैन विद्यालय में संभागीय शालेय वॉलीबाल: मुरैना का दबदबा, चारों वर्गों में जीता खिताब
Ambah, Morena | Sep 23, 2026 अंबाह के श्री टेकचंद जैन विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुरैना का दबदबा रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में मुरैना ने ग्वालियर को 3-2 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में अशोकनगर को पराजित किया। अंडर-14 के दोनों वर्गों में भी मुरैना विजेता रहा। प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया।