नशे में दूल्हे के बारात आने से मंडप में टूटी शादी, अब 16 दिन बाद मंदिर में सात फेरे, मुस्कान और संत कुमार ने गलतफहमियां दूर कर हिंदू रीति-रिवाज से की शादी...
23 जून को कोसमंदा गांव में दूल्हे के कथित नशे में होने पर मुस्कान ने मंडप में शादी से इनकार कर दिया था।
इस घटना के बाद एसपी विजय पांडेय ने मुस्कान के फैसले की सराहना की और उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य बनाया गया।
शादी टूटने के बाद भी मुस्कान और संत कुमार लगातार फोन पर संपर्क में रहे।
दोनों ने दावा किया कि शादी वाले दिन हुई घटना एक साजिश थी और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र से निकलकर सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंचीं।
खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर विवाह कर लिया।
लड़की के परिजनों ने मोबाइल बंद होने पर पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने तलाश शुरू की।
चांपा सीएसपी योगिता खपड़े मौके पर पहुंचीं और पुष्टि की कि मुस्कान अपनी मर्जी से संत कुमार के साथ रहना और विवाह करना चाहती हैं।
दोनों परिवारों की सहमति के बाद अब मुस्कान और संत कुमार ने नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।
16 दिन पहले सुर्खियों में रही यह शादी अब दोबारा जुड़ने की वजह से पूरे जांजगीर-चांपा में चर्चा का विषय बनी हुई है।
#viralnews #ShaadiVibes #shaadikand