बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम पर ₹6,47,000 की ठगी की, मामला दर्ज
बेगूसराय में ट्रेडिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से 6,47,000 रुपये की ठगी कर लिया है. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा मंगलवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में पीड़ित मुफसिल थाना क्षेत्र के भैरवार निवासी संदीप कुमार ने पूरी जानकारी दी.