घोड़ाडोंगरी: सारणी के बगडोना में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर लाखों की चोरी, वारदात CCTV में कैद, व्यापारी ने की शिकायत
सारणी क्षेत्र के बगडोना में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।