अरेराज: अरेराज में डीएसपी के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना क्षेत्र से बलपूर्वक अतिक्रमण कराया गया खाली
अरेराज डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर मलाही टोला गांव में चार अतिक्रमणकारियों के घर को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद भी काफी शांतिप्रिय माहौल में अतिक्रमण हटा। अरेराज डीएसपी ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाया गया है। जानकारी रविवार की शाम 4 बजे मिली।