कोरांव: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ष प्रतिपदाउत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने कहा, समता मूलक समाज की स्थापना RSS का ध्येय है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) यमुनापार जिला काशी प्रांत के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोरांव बाजार के लक्ष्मी गेस्ट हाउस में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक चला, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गणवेश में शामिल हुए।