बांसवाड़ा: कोतवाली पुलिस ने व्यापारी को धमकाने वाले 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया, एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए अयूब-लाला प्रतापगढ़-लाला गैंग से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी तलाश की जा रही थी।