Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बेकाबू आबादी पर कटिहार से हुंकार, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की उठी मांग

Katihar, Katihar | Jul 11, 2026

MORE NEWS

शराबबंदी में हुए मालामाल

शराबबंदी में हुए मालामाल

Katihar, Katihar | Jul 12, 2026

जिलेभर में मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात जगहों से शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से चुलाई, विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर से मिलु उरांव को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला में एक स्कूटी से 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं मनिहारी थाना के कुड़िया घाट से विजय सहनी को बाइक पर 16 लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। इसी क्रम में बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के जादेपुर से राजीव राय के पास से 13.980 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बलरामपुर थाना के आदमपुर में सौगन परिहार को 6.500 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अमदाबाद थाना के डकरा घाट से रेनू देवी के पास से 4.125 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में एक टोटो से रितेश कुमार और विकेश कुमार को 18.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध विभाग ने सभी मामलों में संबंधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिलेभर में मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात जगहों से शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से चुलाई, विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर से मिलु उरांव को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला में एक स्कूटी से 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं मनिहारी थाना के कुड़िया घाट से विजय सहनी को बाइक पर 16 लीटर चुलाई शराब के साथ दबोचा गया। इसी क्रम में बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के जादेपुर से राजीव राय के पास से 13.980 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बलरामपुर थाना के आदमपुर में सौगन परिहार को 6.500 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अमदाबाद थाना के डकरा घाट से रेनू देवी के पास से 4.125 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में एक टोटो से रितेश कुमार और विकेश कुमार को 18.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध विभाग ने सभी मामलों में संबंधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Katihar, Katihar | Jul 11, 2026