अजयगढ़: ग्राम भेरहा में हरघर तिरंगा अभियान अंतर्गत निकाली गई तिरंगा रैली
स्कूली बच्चे,शिक्षक,पंचायत कर्मी व ग्रामवासी रहे मौजूद
Ajaigarh, Panna | Aug 10, 2024 मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में अजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरहा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, इसी क्रम में माध्यमिक शाला गुछारा के बच्चों के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई और पूरे गांव में पैदल भ्रमण कर नारे और जयकारे लगाए गए।