अजयगढ़: अजयगढ़ की बड़ी दरगाह में चोरी,अज्ञात चोरों ने पेटी तोड़कर निकाले पैसे पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया
अजयगढ़ के जय स्तंभ चौक के पास स्थित हजरत रमजान शाह बाबा की बड़ी दरगाह में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर दरगाह में रखी दानपेटी से नगद राशि पार कर दी है। दरगाह में खिदमत गुजार उमर खाँ ने थाना अजयगढ़ में रिपोर्ट लिखवाई कि रोजाना की तरह वह कल रात दरगाह में ताला लगाकर घर चला गया चोरी का आज सुबह फोन में पता चला है और तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी गई ।