कुमारखंड थाना क्षेत्र के केवट गामा चौक के समीप स्टेट हाइवे 91 पर गुरुवार को शाम करीब छः बजे टेंपो और बाइक के आमने सामने की टक्कड़ में तीन लोग घायल हो गया। कुमारखंड 112 वाहन पुलिस के पदाधिकारी ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।