मुज़फ्फरनगर: दुकानदार के होश उड़ाए महिला चोरनी ने, सोने के झुमके पर किया हाथ साफ, CCTV कैमरे में कैद हुई महिला चोरनी की करतूत
गांधी कॉलोनी के लूथरा कंपलेक्स में बने श्यामा ज्वेलर्स की दुकान पर महिला ने बड़ी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार,महिला ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान पर आई थी और मौके का फायदा उठाते हुए सोने के झुमके की एक जोड़ी पर हाथ साफ कर दिया।दुकान के मालिक को जब झुमके गायब मिले तो उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज कंगाल जिसमें महिला की करतूत दिखाई दी