सिंघवारा: पारिवारिक विवाद में पिता बना हैवान, बेटे पर दबिया से जानलेवा हमला किया, आरोपी गिरफ्तार
सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही पुत्र पर दबिया से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि आरोपी नारायण पंडित अपनी बहन के घर मधुबनी से लौटने के बाद घर में पत्नी के साथ विवाद करने लग