धमतरी: पेट्रोल लेने पंप में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की दी सलाह
बता दे कि धमतरी के पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार की रात कोलटेक्स पेट्रोल पंप में देखने को मिला।जहाँ पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने लोगों की भीड़ उमड़ गई। और लोग कतार में लग कर पेट्रोल लेते नजर आए। पेट्रोल पंप में भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।