मदनपुर: बनिया पंचायत में भीषण गर्मी में प्यासे ग्रामीण, महीनों से बंद पड़े सरकारी चापाकल, बच्चों को भी नहीं मिल रहा पीने का पानी
मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत में भीषण गर्मी के बीच सरकारी चापाकलों के महीनों से खराब पड़े रहने का मामला सामने आया है। प्रखंड कांग्रेस कमेटी मदनपुर के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने और आवेदन भेजने के बावजूद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि बनिया मध्य विद्यालय का चापाकल खराब