लाडपुरा: कोटा में विधायक के घर के आगे युवक पर चाकुओं से हमला, पुरानी रंजिश के चलते किए 10 वार, अस्पताल में एडमिट
Ladpura, Kota | Jun 14, 2026 कोटा शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नयापुरा थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा इलाके का है, जहां कोटा उत्तर के कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल वही लाडपुरा के बीजेपी विधायक कल्पना देवी के निवास से महज दो मकान आगे एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।