अकबरपुर: विद्यालयी ड्रेस को लेकर इंटर विद्यालय अकबरपुर में हंगामा, पुलिस की पहल पर छात्रों को परीक्षा देने की मिली अनुमति
प्रखंड के राजकीयकृत इंटर विद्यालय, अकबरपुर में बुधवार को 9:30 बजे उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब 11वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा देने पहुंचे कई छात्रों को निर्धारित विद्यालयी ड्रेस नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने विद्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।