कटरा: कल्याणपुर जाने वाली सड़क स्थित एक चाय दुकान से 238 ग्राम गांजा हुआ बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर जानेवाली सड़क किनारे एक चाय की दुकान से पुलिस ने 238 ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं मौके से सहिला रामपुर निवासी नरेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।