सिडकुल पुलिस ने सरेराह आपस में झगड़ कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे तीन को गिरफ्तार किया है। मामूली बात को लेकर तीनों आपस में झगड़ रहे थे जिससे शांति व्यवस्था भंग हो रही थी। पुलिस ने पहले तो तीनों को समझाना चाहा लेकिन जब वह नहीं माने तो भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत राहुल कुमार, गुरप्रीत और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया।