शाहजहांपुर: मानसिक प्रताड़ना मामले में सास गिरफ्तार, रामचन्द्र मिशन पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने में की कार्रवाई
शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम कनेंग निवासी पूनम सिंह की तहरीर पर पति वीरेश और सास सत्यवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मृतका राधा देवी को पति और सास द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।