सिद्धमुख: किसान जागृति रथ यात्रा की हर खेत को पानी, हर खेत को रास्ता की गूंज, राजगढ़ में 25 मई को बैलगाड़ी-ऊंट गाड़ी रैली
Sidhmukh, Churu | May 19, 2026 भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में 2 दिसंबर 2025 को कानूता, सुजानगढ से शुरू हुई 'किसान जागृति रथ यात्रा'राजगढ़ तहसील में तीसरे दिन गांव लाखलान से शुरू होकर रावतसर, कुंजला, साखन ताल, नोरंगपुरा, सुलखनिया बड़ा, नेसल, ब्राह्मणों का बास, लीलावठी, जनाऊखारी, ढाणी मोजी होते हुए जेतपुरा में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न हुई। सभी गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की।