अटेली: अटेली के मनीष सैनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किया सम्मानित
महेंद्रगढ़ जिले के अटेली कस्बे के निवासी मनीष सैनी को उनकी शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। आज मंगलवार 4:00 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर के नामचीन फिल्मकार मौजूद रहे।