बिहारीगंज: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच घायल, क्षेत्र में मचा कोहराम
बिहारीगंज के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से पिंटू राम और रंजीत राम की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग बारिश से बचने के लिए बासा में छुपे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।