चंदौसी: फरीदपुर खास गांव में 11 घंटे की लगातार भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश, विकास कार्यों की खोली पोल
ग्राम पंचायत फरीदपुर खास में लगातार करीब 11 घंटे हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शनिवार दोपहर करीब दो बजे बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण करीब दो फीट ऊंचा कर दिया गया, जबकि मोहल्ले की सड़क नीचे रह गई। इससे पानी की निकासी बाधित है