गुरुवार शाम करीब 6 बजे ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के 168वें बलिदान दिवस पर आयोजित बलिदान मेले में शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्वालियर एक ऐतिहासिक नगरी है और यहां पहली बार आकर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही है।