अनूपपुर: नर्मदा सभागार में मानसून और जनकल्याण योजनाओं पर सख्ती, सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा जनित आपदाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन, राहत एवं बचाव व्यवस्था, हाथी प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं ।