पामगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर पामगढ़ क्षेत्र में जल संरक्षण और वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जांजगीर-चांपा जिले सहित पामगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों के चलते प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है। मनरेगा के माध्यम से जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, वृक्षारोपण तथा जनभागीदारी आधारित गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप।