धमतरी: पार्षद ने कहा, कचरा यहां नहीं, आयुक्त के घर ले जाकर डालो, वार्ड में कचरा डंप होने से जताई नाराजगी
बांसपारा वार्ड की पार्षद नम्रता पवार ने बताया कि कुछ दिनों से आसपास तीन-चार वार्डो का कचरा उनके वार्ड में लाकर डंप किया जा रहा था। बताया कि बारिश होने से भारी बदबू उठ रही है। जिससे वार्डवासी काफी परेशान हो गए है। साथ ही गंभीर बीमारी होने का भी खतरा बना हुआ है। बताया कि कचरा हटाने 3-4 दिनों से निगम के अधिकारियों से बोला जा रहा था।