विदिशा नगर: पारा 40 के पार होने से दोपहर में सड़कें सुनसान
जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।तेज धूप और लू के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई है। वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेयों की मांग में तेजी आई है।