अकबरपुर: वार्ड 10 के रहीमपुर गांव मांझी टोला में नल-जल योजना बनी शोपीस, एक चापाकल के सहारे सैकड़ों ग्रामीण
गुरुवार को 8:00 बजे जानकारी मिली कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री हर घर नल-जल योजना अकबरपुर प्रखंड के बलिया बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के रहीमपुर गांव के मांझी टोला में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। योजना पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है। नतीजतन टोला के लोग एकमात्र चापाकल के सहारे