मलिहाबाद: ठाकुरगंज क्षेत्र में अज्ञात डंफर से टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, ले जाया गया ट्रामा सेंटर
थाना ठाकुरगंज अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात डंफर से टक्कर के बाद बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई और पुलिस की टीम मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।